26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

देवर ने भाभी को मारा फावड़ा हुई मौत 

Must read

रीवा। रीवा जिले में भाभी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले मासूम बच्ची घर में खेल रही थी। तभी देवर पहुंचा। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। ऐसे में भाभी ने विरोध किया। जिससे आक्रोशित होकर देवर ने फावड़ा उठाया। इसके बाद ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। सिर में गहरे जख्म लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

तुरंत परिजन सेमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन महिला की हालत बिगड़ने गली। जिसके बाद संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया है। यहां सर्जरी विभाग के आईसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज चल रहा था। इसी बीच गुरुवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दी। मौत के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका कविता साकेत पत्नी अखिलेश 30 वर्ष का शव गुरुवार की शाम कोलौरा पहुंचा। वहां तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर सिरमौर एसडीओपी नवीन तिवारी और थाना प्रभारी अभिषेक खरे ने मोर्चा संभाला। समझाइश देकर मृतका के परिजनों को शांत कराया। तब कहीं जाकर अंतिम संस्कार किया गया।

 

पुलिस का कहना है कि 20 मार्च की शाम देवर शिवम उर्फ छोटू साकेत 23 वर्ष ने मामूली बात पर अपनी भाभी कविता साकेत को फावड़ा मार दिया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। तीन दिन तक चले उपचार के बाद चौथे दिन महिला ने दमतोड़ दिया। ऐसे में हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!