अप्रैल महीने में इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत

राशि। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, ऐश्वर्य और सौंदर्य का कारक ग्रह कहा गया है। जिनके कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में होता है। वे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। शुक्र का गोचर बहुत महत्वपूर्ण है। 6 अप्रैल को शुक्र अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश करेगा। वहां दो मई तक रहेंगे। वहीं, देवगुरु बृहस्पति की स्थिति में गजकेशरी योग बना है। ऐसे में छह राशि वालों अप्रैल के पूरे महीने में लाभ होगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बहुत शुभ रहने वाला है। सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

 

वृष राशि

शुक्र गोचर के कारण वृष राशि के जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। पैसा आएगा। धन के मामले में सफल रहेंगे।

 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक शुक्र के गोचर के दौरान बचत करने में सफल रहेंगे। मेहनत की सराहना होगी। आपके लिए नए अवसर आएंगे। बिजनेस शुरू करने का मौका मिल सकता है। धन संचय करने में सफल होंगे। मेहनत का फल आपको मिलेगा।

 

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फल देने वाला है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक संकट दूर होगा। भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा।

 

मकर राशि

शुक्र का गोचर उत्तम परिणाम देगा। आप करियर के शीर्ष पर पहुंच सकते हैं। धन की बचत कर पाएंगे। इस दौरान आपको धन लाभ होगा। व्यापार में भी आपको लाभ होगा।

 

कुंभ राशि

शुक्र का गोचर भी कुंभ राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा। नौकरी के शानदार अवसर मिलेंगे। भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!