28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने गांधी जी को लेकर कह डाली ऐसी बात

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर की आईटीएम यूनिवर्सिटी में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बोल पूरे देश में गूंज रहे हैं। जिस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हम बैरिस्टर गांधी के नाम से भी जानते हैं, उनकी लॉ की डिग्री पर उपराज्यपाल ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा- बहुत लोगों को वो भी पढ़े-लिखे लोगों को यह भ्रांति है कि गांधी जी के पास लॉ की डिग्री थी, लेकिन यहां मैं बता रहा हूं कि उनके पास कोई डिग्री नहीं थी। गांधी जी सिर्फ हाई स्कूल डिप्लोमा लिए थे। यह विवादित स्टेटमेंट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

ग्वालियर की आईटीएम यूनिवर्सिटी में डॉ. राम मनोहर लोहिया की स्मृति में चांसलर रमाशंकर सिंह द्वारा संपादित डॉ. राम मनोहर लोहिया-रचनाकारों की नजर में खण्ड-2 पुस्तक का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में मनोज सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। यहां उन्होंने पुस्तक का विमोचन करने के साथ ही जब बोलना शुरू किया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

 

उपराज्यपाल सिन्हा सबसे पहले देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर बोले- गांधीजी सिर्फ हाई स्कूल डिप्लोमा किए थे। अब यहां बैठे लोग मुझसे सवाल करेंगे तो मैं यह बात पूरे तथ्यों के साथ कह रहा हूं, इसका आधार है मेरे पास। उनके इस स्टेटमेंट पर पूरे देश में गांधी जी की डिग्री पर नई बहस शुरू हो गई है। इस बारे में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी से बात की। तुषार गांधी ने कहा कि जाहिलों को राज्यपाल बना देंगे तो यही नतीजा होगा। उन्होंने कहा कि गांधी जी के पास लॉ की डिग्री थी, लेकिन उनके पास इसकी एन्टॉयर लॉ डिग्री जरूर नहीं थी। जैसी मोदी जी के पास पॉलिटिकल साइंस की एन्टॉयर लॉ डिग्री है। उन्होंने कहा कि बापू ने अपनी डिग्री से लेकर अपने जीवन से जुड़ी हर बात अपनी आत्मकथा में लिखी है। इसकी एक प्रति मैं मनोज सिन्हा को भेज दूंगा, ताकि वे अपनी समझ बढ़ा सकें।

 

तुषार गांधी ने कहा- हालांकि, इसकी उम्मीद कम ही है कि आत्मकथा पढ़कर वे अपनी अज्ञानता दूर करेंगे, क्योंकि वे भी उस साजिश का ही हिस्सा हैं जो बीते 75 सालों से बापू की हत्या के बाद देश में चलाई जा रही है। ये सब बापू के खिलाफ टूल किट के ही भाग हैं। कभी गुजरात के स्कूलों में बापू की हत्या को उनकी खुदकुशी बताकर सवाल पूछे जाते हैं। कभी पाकिस्तान को 75 करोड़ देने के लिए बापू को जिम्मेदार बताया जाता है। उन्होंने कहा कि ये लोग तो केवल बापू के खिलाफ रची गई साजिश के एक्स्ट्रा कलाकार हैं। इन्हें ज्यादा अहमियत नहीं दी जानी चाहिए।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!