26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

अप्रैल में इन 6 राशियों का होगा भाग्योदय, करियर में मिलेगी सफलता

Must read

राशि। अप्रैल का महीना ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास रहेगा। इस माह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिसका असर 12 राशियों पर पड़ेगा। इस महीने ग्रहों की स्थिति से 6 राशि वालों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। उनके करियर में नए अवसर सामने आएंगे। आइए जानते हैं अप्रैल में किन राशियों को फायदा होगा।

 

 

मेष राशि

मेष राशि में देवगुरु की स्थिति के कारण अप्रैल का महीना शानदार रहेगा। हालांकि सप्तम भाव में राहु-केतु की युति के कारण अड़चने आएंगी। मंगल की अनुकूल स्थिति अच्छे परिणाम देगी। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अप्रैल का दूसरा भाग करियर और धन के मामले में अच्छा रहेगा। 11वें भाव में शनि और चंद्रमा के होने से समृद्धि मिलेगी।

 

 

वृष राशि

इस राशि के जातकों को ग्रह के गोचर के कारण शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह महीने बहुत ही शुभ रहने वाला है। आय में बढ़ोतरी के योग हैं। नौकरी और व्यापार में सुधार का योग है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

 

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को अप्रैल में मनचाहा परिणाम मिसेगा। 15 अप्रैल के बाद समय शुभ रहेगा, क्योंकि सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह 11वें भाव में होंगे। शनि नवम भाव में विराजमान रहेगा। अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। राहु के 11वें भाव में होने से अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।

 

कर्क राशि

अप्रैल के महीने में कर्क राशि के जातकों को करियर, धन और स्वास्थ्य के मामले में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। चंद्रमा के 10वें भाव में देवगुरु के गोचर के कराण नौकरी में बेहतरी मिलेगी। सूर्य और बुध की स्थिति के कारण काम में सफलता मिलेगी। इस महीने खर्चे बढ़ सकते हैं।

 

धनु राशि

यह महीना आर्थिक वृद्धि, आध्यात्मिक लाभ और करियर के लिए अच्छा रहेगा। इस महीने के अंत में आप कहीं बाहर जा सकते हैं। करियर में तरक्की होगी। मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा। धन कमाने का अवसर प्राप्त होगा। शनि देव तीसरे भाव में अनुकूल स्थिति में है, उसका फल मिलेगा।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीना अच्छा रहेगा। ग्रहों के गोचर के कारण अटके हुए कामों में सफलता मिलेगी। इतना ही नहीं आपके कठिन से कठिन कार्य पूरे होंगे। बड़े व्यापारिक निर्णय लेने के लिए समय उत्तम है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!