Friday, April 18, 2025

कार चालक ने एक दर्जन लोगों को मारी टक्कर, दो की मौत

इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा में एक शराबी कार चालक ने गुरुवार दोपहर जमकर आंतक मचाया। उसने एक दर्जन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन से अधिक लोग घायल हैं। गुस्साए लोगों ने उसे पकड़ कर जमकर पीटा। कुछ लोगों ने उसे बचाया। लोगों ने कार में आग लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है, वह काफी नशे में था। घटना सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई है।

 

पुलिस के मुताबिक घटना शाम साढ़े चार बजे हुई। आरोपित कार चालक श्रवण पाठक 31 निवासी कोनिया कला जिला रीवा ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए आरटीओ से पालदा आने वाली सड़क पर घटना को अंजाम दिया। घटना में नितिन गंगवाल 44 निवासी मानवता नगर, सुरेश मालवीय 50 निवासी मानवता नगर की मौत हो गई। जबकि कपूरचंद गंगवाल निवासी मानवता नगर, मोहम्मद वसीम निवासी नायता मुंडला और अन्य घायल हो गए।

 

प्रत्यक्षदर्शी राकेश सिलावट के अनुसार घटना के पहले आरोपित कार चालक पालदा रोड़ पर एक स्कूल के पास कार खड़ी कर बैठा हुआ था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। अचानक उसने गाड़ी स्टार्ट की और करीब 80 की गति से दौड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान रोड से पैदल चलते या वाहन पर आते जो मिला उसे टक्कर मार दी।

 

इलेक्ट्रीशियन सुरेश मालवीय की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में उसकी कार टकरा कर रुकी। गुस्साए लोगाें ने श्रवण को जमकर पीटा। वह काफी नशे में था। हम लोगों ने उसे भीड़ से अलग कर एक कमरे में बंद किया। बाद में उसे पुलिस के हवाले किया। घटना में उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें लोगाें ने आग लगाने का प्रयास भी किया। बाद में पुलिस ने कार को जब्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!