26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा ये लाभ

Must read

राशि। अप्रैल नए वित्तीय वर्ष का पहला महीना है। 3 अप्रैल से सप्ताह की शुरुआत हो रही है। 6 अप्रैल को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस कारण यह सप्ताह खास रहने वाला है। हर सप्ताह ज्योतिष की दृष्टि से खास होता है। नए हफ्ते की शुरुआत में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। वहीं, कुछ को नुकसान भी हो सकता है।

 

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। मेष में राहु, शुक्र और बुध की युति है। इस हफ्ते सभी काम सावधानी से करने होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। निवेश के लिए समय अच्छा नहीं है। सप्ताह के मध्य में व्यापारियों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा

 

वृष राशि

 

वृष राशि के स्वामी शुक्र मेष राशि में विराजमान है। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह शुभ समाचार मिल सकते हैं। आप काम पर फोकस कर पाएंगे। इस हफ्ते खर्चों पर नियंत्रण रखें। कोई भी फैसला लेने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा।

 

मिथुन राशि

 

इस राशि का स्वामी बुध है, जो मेष राशि में है। इस सप्ताह हर कार्य अनुशासन से करें, ताकि सफलता मिल सके। खर्चे नियंत्रण में रखें। व्यापारियों को नई तकनीकों के प्रयोग से लाभ हो सकता है। कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सकता है। सकारात्मक विचार रखें।

 

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा हैं। कर्क राशिवालों को धैर्य दिखाना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को कर्ज और लेन-देन को लेकर सावधान रहना चाहिए। काम का अच्छा फल इस दौरान आपको मिल सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए सप्ताह अच्छा है

 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते तनाव से मुक्ति मिल सकती है। कारोबारियों को सफलता मिलेगी। कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें और अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार से जरूरी सलाह लें।

 

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। व्यापारियों को इस हफ्ते अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। योजना बनाएंगे तो सफलता मिल सकती है। सभी काम धैर्य से करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

 

तुला राशि

तुला राशि पर शुक्र का शासन है। इस सप्ताह क्रोध और उग्रता से सावधान रहें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को शांति से काम लेने पर सफलता मिलेगी।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है, जो मिथुन राशि में विराजमान है। सप्ताह के पहले चार दिनों में लाभ मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के अवसर है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। घर में सुख शांति बनी रहेगी।

 

धनु राशि

धनु राशि पर बृहस्पति का शासन है, जो मीन राशि में विराजमान है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। धन प्राप्ति में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कोर्ट कचहरी के काम में सफलता मिलने के योग हैं।

 

मकर राशि

मकर राशि पर शनि का शासन है, जो कुंभ राशि में विराजमान है। कामकाज में अच्छी सफलता मिल सकती है। लंबित कार्य पूरे होंगे। इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने से बचें। इनकम सुधरेगी।

 

कुंभ राशि

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिकांश कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक गतिविधियों में समय दें। जिससे नतीजे बेहतर मिल सके। किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। रिलेशनशिप में ज्यादा अपेक्षा न रखें। परिस्थिति के अनुसार संतुलन बनाए रखना होगा।

 

मीन राशि

यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन का आगमन होगा। सप्ताह के मध्य में रुकावटें आ सकती है। भागदौड़ थोड़ी ज्यादा रहेगी। वैवाहिक संबंधों में रुकावटें आएंगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ सकती है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!