26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

पति बच्चों के साथ मायके जाते वक्त महिला चंबल नदी में कूदी

Must read

मंदसौर। गांधी सागर डैम के निकट बने पुल से चंबल नदी में कूदी महिला की 24 घंटे बाद भी तलाश की जा रही है। एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक मौके पर एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर सहित करीब 20 लोगों की टीम महिला की तलाश कर रही है।

 

शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे गांधी सागर डैम के पास बने पुल से भगवती भाई पति विनोद मीणा (25) ने पूल से नदी में छलांग लगा दी थी। महिला अपने पति विनोद और दो बच्चों (एक वर्ष और दूसरा 3 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर राजस्थान स्थित ससुराल कुआं खेड़ा गांव से भानपुरा के कैलाशपुर गांव अपने पीहर आ रही थी। गांधी सागर डैम के निकट चंबल नदी पर पुल बना है। इस पुल से गुजरने के दौरान महिला बाइक से बैग गिरने का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई। पति विनोद ने बाइक रोकी और बैग लेने गया इतने में महिला ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर गांधी सागर पुलिस मौके पर पहुंची एवं स्थानीय गोताखोरों ने महिला की खोजबीन शुरू की।

 

देर रात एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। लेकिन शाम तक महिला नहीं मिल पाई। महिला के पति और परिजनों ने बताया अचानक से उसने ऐसा कदम क्यों उठाया कुछ पता नहीं। गांधी सागर पुलिस और एसडीआरएफ चंबल नदी महिला को तलाश रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!