PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

Author Picture
By Sharma Published On: May 1, 2023

रतलाम। पीएम नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की शिकायत भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंच कर की थी। कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

 

 

कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम तरुण जैन पोहावाला है, जो काफी समय से फेसबुक पर पीएम मोदी पर अनर्गल टिप्पणी कर रहा था। जिसके मद्देनजर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 188 और धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले की जांच की मांग लेकर कांग्रेस के आला नेता भी थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी बात सुनकर उन्हें रवाना कर दिया। फिलहाल पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ता का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है।