22 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

अनियंत्रित वाहन पुल से नीचे गिरा, 8 लोग हुए घायल

Must read

सागर। सागर हाईवे रोड पर शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित वाहन धसान नदी के पुल से नीचे गिर गया। घटना के दौरान वाहन में 8 लोग सवार थे। सभी लोगों को चोटे आई हैं। वाहन में सवार दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वाहन में सवार लोगों ने बताया कि वे अबार माता के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे।

 

घटना की जानकारी लगते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन में सवार लोगों को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ में गाड़ी में सवार लोगों ने बताया कि अबार माता के दर्शन कर सभी लोग अपने गांव फुटेर लौट रहे थे।

 

रास्ते में धसान नदी के पुल पर क्रॉसिंग के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि वाहन नदी के गहराई वाले हिस्से में नहीं गिरा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते 2 महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!