22 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

कर्नाटक में मतदान जारी, इतने फीसद हुआ मतदान, कई दिग्गजों ने डाला वोट

Must read

कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के साथ ही उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों और जालंधर की लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। इनका परिणाम भी 13 मई, शनिवार को आएगा। सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। यहां भाजपा, कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी, सपा और बसपा की प्रतिष्ठा दांव पर है।

 

कर्नाटक में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राज्य भर में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये मतदाता 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। मतदाताओं में 2,67,28,053 पुरुष, 2,64,00,074 महिलाएं और 4,927 अन्य हैं। उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष, 184 महिलाएं और एक उम्मीदवार अन्य श्रेणी से हैं। राज्य में 11,71,558 युवा मतदाता हैं, जबकि 5,71,281 दिव्यांग और 12,15,920 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

 

 

जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां आम आदमी पार्टी के साथ ही भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की प्रतिष्टा दांव पर है। यहां हार जीत का लोकसभा के गणित पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन पंजाब की जनता का मूड जरूर पता चल जाएगा। पंजाब विधानसभा में सत्ता में होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से आए कांग्रेस से पूर्व विधायक रहे सुशील रिंकू पर दांव खेला है।

 

उत्तर प्रदेश में रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। दोनों सीट पर भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) और समाजवादी पार्टी में सीधा मुकाबला है। बसपा ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है, जबकि कांग्रेस सिर्फ छानबे सीट पर चुनाव लड़ रही है।

 

स्वार सीट पर ये हैं प्रत्याशी

शफीक अहमद अंसारी – अपना दल

अनुराधा चौहान – सपा

डा.नाजिया सिद्दीकी – पीस पार्टी

मुहम्मद इरफान – निर्दलीय

मुहम्मद आरिफ – निर्दलीय

शिव प्रसाद – निर्दलीय

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!