31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

मौसम विभाग का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में चलेगी लू, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Must read

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान मोका को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में रविवार को बारिश होगी। विभाग के अनुसार चक्रवात मोका आज दोपहर के आसपास म्यांमार के करीब कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच से गुजरने की संभावना है। उत्तरी अंडमान सागर में 45-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

दिल्ली में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लू की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले सप्ताह कई इलाकों में बारिश की संभावना है। रविवार को दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

– 14 से 16 मई के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

– अगले 24 घंटे के अंदर अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है।

– 14 से 17 मई के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश हो सकती है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में लू शुरू हो गई है। गुजरात में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। राजस्थान में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। आईएमडी के मुताबिक, रविवार को राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में जबकि सोमवार को मध्यप्रदेश और विदर्भ में लू की स्थिति बनी रहेगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!