दिग्गी बोले- चुनाव में देखेंगे शिवराज के तरकश में कितने तीर है

Author Picture
By Sharma Published On: May 23, 2023

सिहोर। दिग्विजय सिंह ने सिख दंगो में कमलनाथ का नाम लगाने पर कहा कि सिख दंगों को 38 साल का लंबा समय हो गया है। आज तक कमलनाथ पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा ने अजीब मजाक बना रखा है। चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी करते हैं।

 

सत्ता परिवर्तन के लेकर चार बच्चों द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा में शामिल बच्चों से मिलने दिग्विजय सिंह सीहोर आये और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने बच्चों के साहस की प्रशंसा की। परिवर्तन यात्रा जिले की आष्टा तहसील से शुरू होकर पीसीसी कार्यालय पर खत्म होगी। परिवर्तन यात्रा में शामिल बच्चे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हो चुके हैं।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह के 2018 में तरकश वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब के चुनाव में भी देखेंगे कि शिवराज के तरकश में कितने तीर हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने सिख दंगो में कमलनाथ का नाम भाजपा द्वारा लगाने पर कहा कि सिख दंगों को 38 साल का लंबा समय हो गया है। आज तक कमलनाथ पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा ने अजीब मजाक बना रखा है। चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी करते हैं।