G-LDSFEPM48Y

मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन राशि वालों की दूर होगी परेशानी

राशि। हिंदू ज्योतिष में सूर्यदेव का राशि परिवर्तन काफी प्रभावकारी बताया गया है। सूर्य देव सूर्य एक साल बाद 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर के कारण जहां कुछ राशि वालों की दिक्कत बढ़ेगी, वहीं कुछ राशि के जातकों को इसका लाभ भी होगा। गौरतलब है कि सूर्य देव हर माह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। फिलहाल सूर्य देव वृषभ राशि में विराजमान हैं और 15 जून 2023 को शाम 6:07 बजे मिथुन राशि में राशि परिवर्तन करेंगे। हिंदू पंचांग के मुताबिक सूर्य देव मिथुन राशि में 16 जुलाई 2023 को सुबह 4:59 बजे तक रहेंगे और इसके बाद फिर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

 

 

ज्योतिष के मुताबिक सूर्य देव के गोचर के कारण मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है। सोच समझकर कोई भी फैसला लें। भाई-बहनों के बीच पूर्वजों की संपत्ति को लेकर मतभेद उत्पन्न होने पर समझदारी से काम लें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को संभलकर रहना होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखना। खानपान में विशेष सावधानी बरतें।

 

कर्क राशि वालों को अपनी वाणी के कारण ही कुछ काम मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। सेहत के प्रति सावधानी बरतें। प्रेम प्रसंग के मामलों में असफलता मिल सकती है। अपने काम पर ध्यान दें।

 

कन्या राशि वालों का विदेश दौरा हो सकता है। ऐसे छात्रा, जो विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए अनुकूल समय है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें और वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

 

तुला राशि के लोगों को सूर्य देव के राशि परिवर्तन के कारण आर्थिक रूप के कुछ दिक्कतें झेलना पड़ सकती है। मन में अशांति रहेगी। विरोधी पक्ष आपकी थोड़ी सी लापरवाही के कारण मजबूत हो सकता है। निवेश में सावधानी बरतें।

 

सूर्य देव मीन राशि वालों पर मेहरबान हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी लाभ के अवसर मिलेंगे। पैसों के मामले में स्पष्ट व्यवहार रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। भाई-बहन से प्रेम बढ़ेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी कार्य को करने से पहले अच्छे से योजना तैयार करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!