भारतीय डाक विभाग में इतने पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करे आवेदन

भोपाल। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 12828 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक कैंडिडेट्स 11 जून 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भर्ती की जाएगी।

 

शैक्षणिक योग्यता: कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही कम्प्यूटर और स्थानीय भाषा का नॉलेज होना चाहिए।

 

आयु-सीमा: 18 से 40 साल के बीच होना चाहिए। एससी और एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी गई है।

 

एप्लीकेशन फीस: कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए संबंधित डिविजन के नाम जमा कराने होंगे। ST, SC, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

 

सिलेक्शन प्रोसेस: शॉर्ट लिस्ट किए गए कैंडिडेंट्स का सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट कैंडिडेट्स की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के आधार पर तैयार की जाएगी।

 

ऐसे करें आवेदन

 

ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।

जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

मांगे गए डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें।

एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के

लिए यहां क्लिक करें।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!