30.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, जिसे भी शक है, दिल्ली जाकर देख ले भारत का लोकतंत्र

Must read

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका यात्रा पर हैं और अपने हर कार्यक्रम में कह रहे हैं कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है क्योंकि मोदी सरकार के राज में संवैधानिक संस्थाओं पर आरएसएस ने कब्जा कर लिया है। इस बीच, व्हाइट हाउस ने बड़ा बयान जारी किया है। भारत में लोकतंत्र पर व्हाइट हाउस का बयान अमेरिका में राष्ट्रपति के दफ्तर व्हाइट हाउस ने कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और जिसे भी लोकतंत्र देखना है, वह दिल्ली जाकर देख सकता है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारी जॉन किर्बी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह रुक स्पष्ट किया।

इसके साथ ही भारत में लोकतंत्र की स्थिति को लेकर जताई जा रही ‘चिंताओं’ को अमेरिका ने सिरे से खारिज कर दिया है।

 

अमेरिका का यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका यात्रा पर जाने वाले हैं। कांग्रेस और खासतौर पर राहुल गांधी के लिए अमेरिका की यह दो टुक तगड़ा झटका है।

 

अमेरिका यात्रा पर राहुल गांधी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस-यूएसए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया थी। राहुल ने कहा था, भारत में चुनौती यह है कि हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला हो रहा है। हमारे संस्थानों, हमारे न्याय तंत्र, हमारी मीडिया पर व्यापक हमले हो रहे हैं और भारत के विचार की रक्षा करना आपकी व हमारी जिम्मेदारी है।

 

भारत का केंद्र हमारा संविधान और हमारा लोकतंत्र है। आधुनिक भारत हमारे संविधान और हमारे लोकतंत्र के बिना कायम नहीं रह सकता। राहुल के संबोधन के दौरान एक व्यक्ति खालिस्तान का झंडा लेकर खड़ा हो गया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!