26.1 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात

Must read

भोपाल। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश की धरती पर जब कदम रखें तो सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस के नेताओं द्वारा महिला विरोधी बयानबाजी और महिलाओं के प्रति खराब सोच के लिए प्रदेश की जनता से साष्टांग होकर माफी मांगें। प्रियंका को प्रदेश की भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए, जिसने महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है।

यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रियंका के सोमवार को जबलपुर आगमन को लेकर कही। उन्होंने कहा कि कमल नाथ एक महिला को आइटम और दिग्विजय सिंह टंच माल बुलाते हैं। उसके लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को माफी मांगनी चाहिए।

प्रियंका जनता को बताएं कि कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के प्रति उनका क्या दृष्टिकोण है? प्रियंका अगर ऐसा नहीं करती हैं, तो उनका मप्र दौरा राजनीतिक पर्यटन ही माना जाएगा। प्रदेश की महिलाएं और जनता यह समझ जाएगी कि आप में वह राजनीतिक सामर्थ्य नहीं है कि आप सही को सही और गलत को गलत कह पाएं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!