24.2 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी पर बोला हमला

Must read

भोपाल। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर भाजपा के मंत्री हमलावर हो गए हैं। प्रियंका ने जबलपुर में नर्मदा आरती में भाग लिया। फिर कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद किया। जिसको लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोला है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू है। संस्कारधानी में उनकी मौजूदगी से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होगा। वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तो कह दिया कि चुनावी छलावा करने मध्य प्रदेश में आई हैं प्रियंका गांधी।

 

 

प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तनखा और अन्य नेताओं के साथ जबलपुर के ग्वारी घाट पर नर्मदा आरती की। कांग्रेस ने चुनावी अभियान का शंखनाद किया है। साथ ही, पूरे शहर में 30 फीट की हनुमान गदा भी लगाई गई है। यह बताने को कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ से बड़ा हनुमान भक्त कोई नहीं है। कर्नाटक चुनावों में जब बजरंग दल को लेकर विवाद हुआ, तब कांग्रेस के दफ्तर में बजरंगियों ने तोड़फोड़ की थी। उसका जवाब भी अलग तरह से दिया जा रहा है। इस सब पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका जी से मेरा पूछना था कि संस्कारधानी के बजाय किसी और शहर को चुन लेती? संस्कारधानी आ रही हैं और ऐसे लोगों के साथ मंच शेयर कर रही हैं जो महिलाओं को कहीं आइटम तो कहीं टंच माल बोलते हैं। आपको नर्मदा मैया या गंगा मैया की याद चुनावों के समय ही क्यों आती है? पांच साल पहले आई थी और अब चुनावों में फिर आ गई आप। आप चुनावी हिंदू हैं और यह सब लोग समझते हैं। गंगा जी में डूबकी लगाई थी तो दो सीट आई थी पूरे उत्तरप्रदेश में 400 में से। यही हाल मध्य प्रदेश में होने वाला है।

 

 

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!