Saturday, April 19, 2025

24 जून तक एमपी पहुंचेगा मानसून, इन राज्यों में बन रही बारिश की संभावना

नई दिल्ली। देश में मानसून का बेसब्री से लोग इंतजार कर रहे है। बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण मानसूनी गतिविधियां प्रभावित हुई थी और इस कारण इसमें देरी हो रही थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि 24 जून तक मानसून मुंबई में दस्तक दे देगा।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दिल्ली और उत्तर पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में मानसून अभी नहीं पहुंचा है लेकिन महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में मानसून पहुंच चुका है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 25 जून तक, मानसून हर साल में गुजरात तक पहुंच जाता है लेकिन इस बार मानसून की धीमी गति के पीछे चक्रवात बिपरजॉय को जिम्मेदार ठहराया गया है।

 

 

मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 25 और 26 जून को अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले दो दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। आने वाले 2 से 3 दिन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के बचे हुए हिस्सों में मानसून आगे बढ़ सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!