26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

कमलनाथ के लगे वांटेड के पोस्टर, लिखा करप्शन नाथ

Must read

भोपाल। एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले प्रदेश में सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। भोपाल में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए है। इसमें कमलनाथ को वांटेड और करप्शन नाथ बताया गया है। पोस्टर किसने लगाए यह अभी बता नहीं चल पाया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की चाल बताया है।भोपाल के मनीषा मार्केट समेत कुछ चौराहों पर कमलनाथ के पोस्टर लगे है। इन पोस्टर में स्कैम से बचने स्कैन करें लिखा है। वहीं, कुछ पोस्टर में घोटाले गिनाए गए है। इसमें लिखा है कि 25 हजा करोड़ का किसान कर्जमाफी किसने किया? 24 हजार करोड़ का हेलीकॉप्टर घोटाला किसने किया? 1178 करोड़ का गेंहू बोनस घोटाला किसने किया? इस तरह खाद घोटाला, सीडी घोटाला, मोबाइल घोटाले का जिक्र कर आगे करप्शन नाथ लिखा है।

 

 

इस मामले में कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आदरणीय कमलनाथ जी के आपत्तिजनक पोस्टर लगवाकर भाजपा ने दिखा दिया है कि वह राजनीति के कितने भी निचले स्तर पर जा सकती है। जिस व्यक्ति ने पिछले 44 साल से अपने खून पसीने से मध्यप्रदेश की माटी की सेवा की है और रात दिन प्रदेश के नव निर्माण के लिए तपस्या की है, उसकी छवि बिगाड़ने की कोशिश मध्य प्रदेश की अस्मिता पर हमला है। यह मध्यप्रदेश का अपमान है। यह प्रदेश की सेवा का अपमान है। यह स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लक्ष्य का अपमान है। यह उन करोड़ों लोगों का अपमान है जिनके हृदय में कमलनाथ जी बसते हैं। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि अपनी ओर से कार्यवाही करते हुए ऐसे पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार करें और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दें। अगर वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो मध्य प्रदेश की जनता के सामने स्पष्ट हो जाएगा यह सब काम उनके इशारे पर हो रहा है।

 

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है, भारतीय जनता पार्टी अपने वास्तविक चरित्र को प्रदर्शित करने के लिए अमादा हो चुकी है। हमारे नेता कमलनाथ को लेकर भाजपा ने एक पोस्टर अभियान भाजपा ने चलाया है। हमें उसकी चिंता नहीं है। क्योंकि हमारे नेता प्रदेश की जनता के दिलों में विराजित है। मिश्रा ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे पास भाजपा के भ्रष्टों के खिलाफ प्रमाणिक आरोपों का भंडार है। वह लोग जवाब देते देते थक जाएंगे और चुनाव निकल जाएगा। हमें छेड़े ना नहीं तो हम छोडेंगे नहीं।

पीसीसी चीफ कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर कराने थाने में आवेदन देगी। युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि हबीबगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाने कीम ांग को लेकर आवेदन सौंपेंगे।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!