30.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को MP विधानसभा चुनाव को लेकर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Must read

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जोश-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। चुनाव के लिए के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौपी गई है।

 

 

नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की शनिवार से फिर बैठक होगी। वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए फार्मेट पर विचार करेंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। घोषणा पत्र समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, चुनाव अभियान समिति सहित विभिन्न समितियों के गठन पर दिग्गज नेताओं ने विचार कर सभी नेताओं के साथ समन्वय बनाते हुए सूची तैयार की है। विजय संकल्प अभियान को लेकर भी भाजपा नेताओं ने इसकी रूपरेखा पर विचार किया है। अब शनिवार की बैठक में समितियों और विजय संकल्प अभियान पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

 

 

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं मध्य प्रदेश के भाजपा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव एवं केंद्रीय मंत्री व प्रदेश सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव 15 से 17 जुलाई तक भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता भोपाल में आयोजित भाजपा की बैठकों व स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री यादव एवं वैष्णव 15 जुलाई को दोपहर 12.50 बजे नियमित विमान से भोपाल पहुंचेंगे। वे 15 से 17 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। 17 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे भोपाल से नई दिल्ली रवाना होंगे।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!