रूबीना ने अपनाया सनातन धर्म, भोलेनाथ की आराधना में लगाया मन

Author Picture
By Sharma Published On: July 18, 2023

खंडवा। खंडवा के प्राचीन शिव मंदिर महादेवगढ़ में बुरहानपुर की रूबीना भोलेनाथ की आराधना में मगन हो गई हैं। वह सनातन धर्म अपनाकर रूबी से रक्षा बन गई हैं। बुरहानपुर के प्रतीक सोलंकी से सावन महीने में उसने विवाह रचाया। महादेवगढ़ में सावन के दूसरे सोमवार को इस नवयुगल ने भोलेनाथ की आरती की।

रक्षा बनी रूबीना ने बताया कि बुरहानपुर के प्रतीक सोलंकी और वह एक-दूसरे को पसंद करते थे। हमने प्रेम विवाह रचाया है। सनातन के प्रति लगाव के चलते ये कदम उठाया है। विदित हो कि खंडवा का महादेवगढ़ मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहां सावन में विशेष आयोजन होते हैं।

 

इस बीच, रूबीना से रक्षा बनी युवती के यहां आने पर महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल कहते हैं कि उस बहन का शुरू से ही मन सनातन में है, इसलिए वो यहां आई।

 

मुस्लिम समाजजन ने विधि आयोग को यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) पर अपनी राय देते हुए एडीएम बीएल बड़ोले को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उल्लेख किया गया है कि यूनिफार्म सिविल कोर्ट को लागू नहीं किया जाए। क्योंकि हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। यहां सभी को अपने अपने धर्मों का पालन करने और संस्कृति का पालन करने का पूरा अधिकार है।

 

यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने से धार्मिक अधिकारों का हनन हो सकता है, इसलिए हमारी मांग है कि विधि आयोग से यूनिफार्म सिविल कोड को लागू नहीं किया जाए। ज्ञापन देने वालों में समाजसेवी आदिल मंसूरी, नासिर खान, वहीद मंसूरी, समीर खान व अन्य समाजजन मौजूद थे।