सांसद के पिता का 95 साल की उम्र में निधन, CM ने दी श्रद्धांजलि

Author Picture
By Sharma Published On: July 19, 2023

सतना। सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह के पिता कमलभान सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वे 95 साल के थे। कमलभान सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में शाम 4:30 बजे अंतिम सांस ली। कमलभान सिंह को बीते कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ट्वीट कर कमलभान सिंह को श्रद्धांजलि दी।

 

सतना से भाजपा के सांसद गणेश सिंह के पिता कमलभान सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने और ब्रेन में क्लॉटिंग होने में कारण उन्हें 8 जुलाई को एयर लिफ्ट कर सतना से दिल्ली इलाज के लिए ले जाया गया था। जिस समय उन्होंने अंतिम सांस ली उस समय सांसद गणेश सिंह भी दिल्ली में ही थे। किंतु वे उस समय पार्टी की बैठक में शामिल होने गए थे।

 

पारिवारिक जानकारी अनुसार उनकी पार्थिव देह सड़क मार्ग से बुधवार को सतना पहुंची है। सांसद निवास पर अंतिम दर्शन के बाद पूर्वाह्न 11 बजे अंतिम संस्कार गृह ग्राम खम्हरिया में होगा। बीते साल 25 अगस्त को सांसद की माता फूलमती सिंह का निधन हो गया था।