26.1 C
Bhopal
Thursday, September 19, 2024

महाकाल मंदिर के पुजारियों ने OMG 2 के मेकर्स को दे डाली ये चेतावनी

Must read

उज्जैन। महाकाल के पुजारियों ने ओएमजी 2 के मेकर्स को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मेकर्स रिलीज से पहले फिल्म हमें दिखाएं। महाकाल मंदिर की छवि को खराब करने वाले दृश्य हुए तो इसका विरोध होगा। यह पहली बार नहीं है जब महाकाल मंदिर के पुजारियों ने चेतावनी दी हो। पुजारी पहले भी महाकाल से जुड़े विवादों पर चेतावनी देते रहे हैं। हम आपको महाकाल मंदिर से जुड़े विवाद और उस पर पुजारियों की टिप्पणी बताएंगे।

 

पुजारियों की चेतावनी से नहीं बच पाए रैपर बादशाह

बादशाह की एलबम सनक के एक गाने पर महादेव का नाम आपत्तिजनक शब्दों के साथ लेने का आरोप लगा। एलबम का यह गाना विवादों में आ गया। 19 अप्रैल 2023 को श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बादशाह को इस गाने से भोलेनाथ का नाम तुरंत हटा लेना चाहिए। अगर वह नाम नहीं हटाते हैं, तो उनके खिलाफ एफआईआर की जाएगी। उसके बाद हिंदूवादी संगठन बादशाह के खिलाफ उग्र हो गए। बादशाह ने मौके की नजाकत को समझा और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महाकाल के पुजारियों से माफी मांग ली। उन्होंने पुजारियों की बात का मान रखते हुए गाने के बोल को भी बदल दिया।

 

महाकाल मंदिर में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को जैकेट में छुपाकर घुस गई। महिला ने कुत्ते के साथ ही महाकाल की आरती भी ली। उसके बाद आराम से महाकाल मंदिर के प्रांगण से निकल भी गई। महिला की इस हरकत का सीसीटीवी फुटेज जब सामने आया, तो मंदिर के मुख्य पुजारियों ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में जानवरों के आना वर्जित है। सिक्योरिटी टीम के होने के बाद भी महिला कुत्ते के साथ अंदर घुस आई। पुजारियों की चेतावनी के बाद सिक्योरिटी टीम को नोटिस जारी किया गया।

 

जोमेटो के एक विज्ञापन को महाकाल मंदिर के पुजारियों ने हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला बताया। उन्होंने विज्ञापन से जुड़े विवाद को राज्य सरकार को बताया और कंपनी से विज्ञापन को वापस लेने की मांग की। मुख्य पुजारी ने कहा कि भक्तों को थाली में प्रसाद परोसा जाता है। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे कोई भी हिंदू धर्म का मजाक ना बना पाए। पुजारियों की बात मानते हुए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा विज्ञापन विवादास्पद है और इसकी जांच की जाएगी। जोमेटो कंपनी ने मामले को बढ़ता देख महाकाल मंदिर से जुड़े पुजारियों से सशर्त मांगी माफ ली। कंपनी ने उसके बाद से विज्ञापन को भी हटा लिया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!