28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

नवंबर तक इन राशि वालों के दिन रहेंगे ऐसे

Must read

राशि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद गोचर, वक्री और मार्गी होता है। बता दें कि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह शनि वक्री हो चुके हैं। शनि को न्याय के देवता और कर्म फलदाता कहा जाता है। शनि साल 2023 की शुरुआत में कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं, वे साल 2025 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। 17 जून को शनि कुंभ राशि में ही वक्री हुए थे। शनि के वक्री होने से कुछ राशियों को बुरा समय शुरू हुआ है, वहीं, कुछ राशि वालों को काफी लाभ मिलने वाला है। अगले 4 महीने कुछ राशि वालों के लिए लकी साबित होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

 

 

मकर राशि

शनि के वक्री होने से मकर राशि के जातकों का भाग्य चमक उठा है। इस दौरान मकर राशि वालों को आर्थिक रूप से काफी लाभ होने वाला है। इस दौरान आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी के मामले में धन कमा सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

 

 

धनु राशि

शनि का वक्री होना धनु राशि वालों के लिए विशेष फलदायी होगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगा। किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अपनी वाणी से लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 

 

राशि

वृषभ राशि वालों को वक्री शनि बड़ा लाभ कराने वाले हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बनेगा। इस अवधि में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आपके कार्य जल्दी बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको मुनाफा मिल सकता है। विवादों से निजात मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!