24.2 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

BJP विधायक के बेटे ने भाजपा नेता को घर बुलाकर गुंडों और पार्षदों से पिटवाया

Must read

इंदौर। भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे पर भाजपा आईटी सेल के सहसंयोजक व व्यापारी नीतेश जैन ने गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी ही पार्टी के नेता एकलव्य गौड़ ने उन्हें घर बुलाकर जमकर पीटा। इस दौरान कई गुंडे और पार्षद वहां पर मौजूद थे। व्यापारी अब इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिकायत करने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि पिटाई गुट बदलने की वजह से हुई। नीतेश महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ जुड़ गए हैं जिसकी वजह से गौड़ का गुट नाराज चल रहा था। वहीं प्रॉपर्टी विवाद की बात भी सामने आ रही है।

 

नीतेश जैन ने कहा कि कपड़ा मार्केट में दोपहर को दुकान पर बैठा था। तभी एकलव्य गौड़ का फोन आया। उन्होंने मुझे मिलने के लिए अपने घर बुलाया। जब मैं मिलने उनके घर गया तो एकलव्य और उनके समर्थकों ने मुझे पीटा। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र-4 की विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ के साथ ही दो पार्षदों ने भी उनकी पिटाई की। व्यापारी की पिटाई के मामले में एकलव्य सिंह गौड़ ने कहा की सभी बातें झूठी हैं। मुझे टारगेट किया जा रहा है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!