हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दी दस्तक, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Author Picture
By Sharma Published On: December 28, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। यही कारण है कि अब मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके साथ मध्यप्रदेश में कोहरे का कहर भी जारी है। इसके चलते विजुअलिटी पर असर पड़ा है। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय खजुराहो में 50 मीटर रही। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार जाते जाते साल 2023 की विदाई बारिश के साथ हो सकती है। 29-30 को एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने की उम्मीद है, 30-31 को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस बारिश के 2 जनवरी तक चलने का अनुमान है।

 

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए हल्के से मध्य कोहरा का अलर्ट जारी किया है। इनमें रीवा संभाग के जिलों में अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और पन्ना जिले में यहां पर दृश्यता 200 से 800 मी रह सकती है। इसके साथ ही मध्यम से घना कोहरा- ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिले में यहां दृश्यता 50 से 500 मी रह सकती है।

 

 

प्रदेश के मौसम में लगतार हलचल देखने को मिल रही है, दक्षिण-पूर्वी हवाएं एक्टिव हो चुकी है और ग्वालियर चंबल संभाग में उत्तरी-पूर्वी हवाएं टकराएंगी। जिससे इन सभी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं बनी रहेंगी। इसके साथ ही, घने कोहरे का आनंद लेने का सुनहरा मौका होगा। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक ओला और बारिश की संभावनाएं हैं, जैसे कि भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग में, दक्षिणी हिस्सों में इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, और शहडोल संभाग में हल्की बारिश की संभावना है।