G-LDSFEPM48Y

33 क्विंटल अवैध डोडा चूरा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, खाद के कट्टों के नीचे छुपाया था

नीमच। नीमच जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जब उन्होंने 33 क्विंटल अवैध डोडाचूरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत की गई है। चौकी नयागांव थाना जावद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक टाटा ट्रक क्र. आर.जे.-19-जीसी-2118 को पकड़ा। इस ट्रक में 165 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों के नीचे 33 क्विंटल डोडाचूरा छुपाया गया था। ट्रक को नीमच-निंबाहेड़ा हाईवे पर तुलसी होटल के सामने कानका फाटक पर पकड़ा गया।
पुलिस ने ट्रक की जांच के दौरान पाया कि इसमें यूरिया खाद के कट्टों के नीचे डोडा चूरा छुपाया गया था। वाहन के चालक ओमप्रकाश विश्नोई और विक्रम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी राजस्थान के जोधपुर जिले के निवासी हैं। विक्रम विश्नोई का भाई राजूराम बिश्नोई पूर्व में एनडीपीएस केस में मंदसौर जेल में बंद है। इस सफल कार्रवाई के पीछे पुलिस टीम नयागॉव की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी मेहनत और समर्पण ने इस अभियान को सफल बनाया गया। पुलिस अधिकारियों ने अन्य संभावित तस्करों की तलाश तेज कर दी है।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!