22.7 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख में बनेंगे 5 अलग जिले

Must read

दिल्ली: गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिलों के निर्माण का निर्णय लिया है। नए जिलों के नाम ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा, और चांगथांग होंगे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बताया कि इन नए जिलों की स्थापना से हर गली और मोहल्ले में प्रशासन को सुदृढ़ किया जाएगा और विकास की योजनाओं को स्थानीय लोगों तक सीधे पहुंचाया जाएगा। इससे लद्दाख के नागरिकों को अधिक लाभ और अवसर मिलेंगे, जो उनकी जीवनशैली में सुधार और क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान करेंगे।

प्रतिकात्मक मैप
प्रतिकात्मक मैप

जानिए लद्दाख के बारे में

लद्दाख भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित एक खूबसूरत और अद्वितीय क्षेत्र है। लद्दाख 2019 में जम्मू और कश्मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बना था। तब दो जिलों में बांटा गया था, लेह और कारगिल। यहां की ऊंचाई और ठंडे मौसम के कारण यह क्षेत्र बहुत खास है।

लद्दाख हिमालय पर्वत की ऊंचाइयों पर स्थित है, और तिब्बत, पाकिस्तान, से घिरा है।

संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व:
यहां की मुख्य धर्म परंपरा बौद्ध धर्म है। लद्दाख में कई सुंदर बौद्ध मठ और धार्मिक स्थल हैं। यहाँ की संस्कृति तिब्बती और लद्दाखी परंपराओं का मिश्रण है। त्योहार, पारंपरिक नृत्य, और संगीत यहाँ की सांस्कृतिक पहचान हैं।

पर्यटन: प्राकृतिक सौंदर्य: लद्दाख में अद्भुत झीलें जैसे पांगोंग झील और त्सो मोरीरी झील हैं। यहां की ऊँची पर्वत श्रृंखलाएँ और रेगिस्तान पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

एडवेंचर: ट्रेकिंग, बाइकिंग, और रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर खेल यहाँ लोकप्रिय हैं। केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन लद्दाख के विकास के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं, जैसे नए जिलों की स्थापना।

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!