27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

भारत विरोधी इल्हान उमर से मुलाकात पर घिरे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता ने कहा- ‘बस करो नेता जी बहुत हो गया”

Must read

भोपाल: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं, जो विवादों में घिरती नजर आ रही है। इस दौरान राहुल ने अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी मुलाकात अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से भी हुई, जिसे लेकर कांग्रेस के पूर्व सांसद और दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरों को साझा करते हुए X (पूर्व में ट्विटर) पर टिप्पणी की।

लक्ष्मण सिंह ने X पर ट्वीट करते हुए लिखा, “राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा विवादित होती जा रही है। उन्होंने भारत विरोधी सांसद इल्हान उमर से भी मुलाकात की है। ”बस करो नेता जी बहुत हो गया”

बीजेपी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा पर अब खुद कांग्रेसी सवाल उठा रहे हैं। खासकर दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का सवाल उठाना गंभीर मुद्दा है। आशीष अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विदेशी मंचों पर देश को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, और इसका विरोध हो रहा है।

कौन हैं इल्हान उमर?
इल्हान उमर 2019 से अमेरिकी कांग्रेस की डेमोक्रेट सांसद हैं। वे अमेरिकी संसद में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी शरणार्थी और पहली अश्वेत महिला हैं। इसके साथ ही, वह दो मुस्लिम-अमेरिकी महिलाओं में शामिल हैं जो अमेरिकी कांग्रेस का हिस्सा बनीं। इल्हान अपने इजराइल विरोधी रुख के लिए जानी जाती हैं, और उन्होंने भारत को लेकर भी कई बार विदेशी मंचों से आलोचना की है। उन्होंने पीएम मोदी के अमेरिकी संसद में दिए गए भाषण का बहिष्कार भी किया था। इल्हान ने भारत में अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुस्लिमों के खिलाफ भेदभाव के आरोप लगाए हैं।

साल 2022 में इल्हान उमर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का दौरा किया था, जिसे पाकिस्तान ने फंड किया था। अमेरिकी रिपोर्ट में इस दौरे का खुलासा हुआ था, जिसमें उनके खाने-पीने और रहने का पूरा खर्चा पाकिस्तान सरकार द्वारा उठाया गया था।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!