27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

लाड़ली बहनाओं के लिए बुरी खबर, अगले महीने नहीं आएंगे 2 लाख बहनाओं के खाते में पैसे

Must read

लाड़ली बहना योजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है, जिसके तहत मध्यप्रदेश की लगभग 2 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर जारी जानकारी के अनुसार, कुल 2 लाख 18 हजार 858 आपत्तियां दर्ज की गई हैं, जिनके कारण कई महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।

इस योजना के तहत अब तक 1 करोड़ 31 लाख 35 हजार 985 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कुछ आवेदकों के दस्तावेजों में गड़बड़ी, आधार कार्ड से लिंक न होना, या केवाईसी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण लाभ नहीं मिल पाएगा। यह योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और स्वास्थ्य को सुधारने के उद्देश्य से बनाई गई है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं।

योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को अपना आधार कार्ड खाते से लिंक करना और केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक है।

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार ने 28 जनवरी 2023 को की थी, जिसमें महिलाओं के खातों में मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!