26.1 C
Bhopal
Thursday, September 19, 2024

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, कहा- 80 हजार गाये स्लॉटर हाउस में कट रहीं

Must read

भोपाल: गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रतिनिधि ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द ने आज भोपाल में एक प्रेसवार्ता के दौरान यह मांग की। उन्होंने कहा कि गाय को पशुओं की सूची से हटा कर राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हिन्दू कहने में शर्म आती है क्योंकि प्रतिदिन स्लॉटर हाउस में 80 हजार गायों की हत्या हो रही है। इस मुद्दे को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी एक यात्रा शुरू करेंगे।

22 सितंबर को अयोध्या से शुरू होगी यात्रा

ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द ने बताया कि 22 सितंबर को अयोध्या से इस यात्रा की शुरुआत होगी। यह यात्रा भारत के 36 राज्यों की राजधानियों में गो प्रतिष्ठा ध्वज स्थापित करेगी और 8 अक्टूबर को शंकराचार्य भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल के मानस भवन में एक जनसभा का आयोजन होगा।

गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा

ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के नेतृत्व में यह गो प्रतिष्ठा आंदोलन की यात्रा 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक चलेगी। इस यात्रा के दौरान भारत के सभी 36 राज्यों की राजधानियों में गो ध्वज स्थापित किया जाएगा। यात्रा की सफलता के लिए संयोजक पूज्य गोपाल मणि जी महाराज भी पूरी तत्परता से यात्रा में शामिल होंगे।

अयोध्या से गो प्रतिष्ठा सम्मेलन का आगाज़

प्रत्येक राज्य की राजधानियों में विशाल गो प्रतिष्ठा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। यात्रा का उद्घाटन अयोध्या से होगा, जो भगवान श्रीराम की राजधानी है। यह यात्रा पूर्व से पश्चिम, दक्षिण से उत्तर होते हुए 26 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगी, जहां शंकराचार्य जी देशभर के गोभक्तों को सम्मानित करेंगे।

भोपाल में गो ध्वज स्थापना

भोपाल में 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक गो ध्वज की स्थापना और गो महासभा का आयोजन होगा। इसके बाद शंकराचार्य तेलंगाना की ओर प्रस्थान करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य है कि भारत के सभी गोभक्त हिन्दुओं को एकजुट कर गाय की दुर्गति और गो हत्या को समाप्त कर गाय को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाया जाए। यात्रा का नारा है: “गौ माता, राष्ट्र माता, राष्ट्र माला, भारत माता।”

गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा के बाद, दिल्ली में 7, 8 और 9 नवंबर को गोपाष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी गो प्रतिष्ठा महासम्मेलन होगा, जो गौमाता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने के लिए निर्णायक होगा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!