26.7 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

BJP नेता ने 7 साल की बच्ची से की छेड़छाड़, आरोपी केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का सांसद प्रतिनिधी

Must read

टीकमगढ़ में बीजेपी नेता पर 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने बच्ची को अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ की थी… बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी का नाम आशीष तिवारी है, फिलहाल आरोपी फरार है। खास बात यह है कि 10 दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने उन्हें सांसद प्रतिनिधि बनाया था… वह करीब 15 साल से बीजेपी कार्यकर्ता है। भाजपा में सदस्यता प्रभारी और युवा मोर्चा में भी शामिल रहा है।

दरअसल, घटना 19 सितंबर की शाम की है। बच्ची ने मां को शुक्रवार को इस बारे में बताया… जिसके बाद बच्ची की मां ने कोतवाली पुलिस थाने पहुंची। वहां आरोपी आशीष तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की मां ने बताया कि गुरुवार शाम को बेटी घर के पास साइकिल चला रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहलाकर अपने घर ले गया और छेड़छाड़ की। डर के कारण बच्ची ने उस दिन कुछ नही बताया। शुक्रवार को उसने मुझे घटना की जानकारी दी। आरोपी ने बेटी से कहा कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!