G-LDSFEPM48Y

V.D शर्मा बोले भाजपा विधायक बिकने वाली नहीं,कमलनाथ कोशिश मत करो  

भोपाल | कांग्रेस हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश पहले भी कर चुकी है, भाजपा का कोई विधायक बिकने वाला नहीं है। उपचुनाव के नतीजे के बाद भी कांग्रेस यदि ऐसी कोशिश करती है तो उसके हाथ कुछ नहीं आने वाला। कमलनाथ कितने भी बड़े उद्योगपति हों, लेकिन भाजपा का एक भी विधायक बिकने वाला नहीं। 

 

 

कमलनाथ ने दिग्विजय के इशारे पर सरकार चलाई, इस प्रदेश का बंटा धार कर दिया है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने  कही। पढ़िए, उनसे बातचीत के प्रमुख अंश क्यों चुनाव में चेहरा कौन है, सिंधिया या शिवराज या दोनों? भाजपा कॉडर बेस संगठन है, सामूहिक नेतृत्व पर यकीन रखती है। 

 
 
 
शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं, वे ही हमारा चेहरा हैं। पीएम, सीएम और हम सब कार्यकर्ता ही हैं। इसलिए हम चेहरों में नहीं पड़ते । व्यक्तिवाद नहीं चलता। कोई व्यक्ति कोई निर्णय नहीं लेता। न ऐसा अभी है और न कभी ऐसा होगा। मोदी-शाह स्टार प्रचारकों में नहीं हैं, सिंधिया 10वें नंबर पर? उपचुनाव में पीएम और गृह मंत्री नहीं रहते।
हमारे यहां नंबर का चक्कर नहीं है, पिछली बार मेरा नाम सबसे नीचे था, आज पहले नंबर पर है तो प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर है। हमारे यहां संगठन के हिसाब से चलते हैं। यह कुछ सीटों पर असंतोष है। पूर्व मंत्री सहित कुछ नेता रूठे हुए हैं, कैसे पार पाएंगे? कार्यकर्ता को कहने का अधिकार है और हम सुनते हैं। 
 
 
 
 
सभी सीटों पर लगभग सभी संतुष्ट हैं। लेकिन, मनुष्यों का संगठन है। किसी के मन- भाव में कोई बात हो सकती है। हम समाधान निकालते हैं। कांग्रेस में तो गोविंद सिंह कह चुके हैं कि लोकतंत्र खत्म हो गया है। चुनाव घोषणा-पत्र कब लाएंगे, 2018 का घोषणा-पत्र को अमल में लाएंगे? संकल्प-पत्र तय हो गया है, जल्द जारी करेंगे। स्थानीय मुद्दों को रखा है।
कुछ राज्य स्तर के भी होंगे। 2018 के घोषणा-पत्र को एकजाई कर उस पर अलग से बात करेंगे।  ग्वालियर-चंबल में 16 सीटें पर विकास नहीं, तो जिम्मेदार कौन 15 साल या 15 महीने? दिग्विजय के इशारे पर कमलनाथ ने 15 महीने में एक पैसा नहीं दिया। विकास केवल छिंदवाड़ा का किया, बाकी प्रदेश का बंटा धार किया। जनता गुस्से में है उनके साथियों ने कांग्रेस इन्हीं मुद्दों पर छोड़ी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!