G-LDSFEPM48Y

नवंबर में लगेगा एक्शन, थ्रिलर और रोमांस का तड़का, रिलीज होंगी ये 6 बड़ी फिल्में

इंदौर। साल का आखिरी महीना एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज लेकर आ रहा है। इसमें कॉमेडी, एक्शन, इमोशन और थ्रिलर सबकुछ मिलेगा। इसकी शुरूआत भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) और सिंगम अगेन (Singham Again) से हो रही है। इनके अलावा कई फिल्में सिनेमाघरों पर दस्तक देंगी। इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी फिल्मों के नाम बताएंगे, जो इस महीने रिलीज होने वाली हैं।

सिंघम फ्रेंचाइजी को रोहित शर्मा निर्देशित करते हैं। यह सिंघम की तीसरी फिल्म है, जिसका नाम सिंघम अगेन है। यह 1 नवंबर को सिनेमा घरों पर रिलीज हो चुकी है। इसमें अजय देवगन के अलावा आपको अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिक कपूर, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉप दिखेंगे। यह एक एक्शन-थ्रिलर मूवी है।

अनीज बज्मी निर्देशित भूल भुलैया की यह तीसरी कड़ी है। फिल्म का नाम भूल भुलैया 2 है, जो सिनेमाघरों में लग चुकी है। फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार थे। दूसरे और तीसरे में कार्तिक आर्यन ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म के दोनों पार्ट ने जबरदस्त कमाई की थी। तीसरे पार्ट को लेकर भी यही उम्मीद लगाई जा रही है।

कंगुवा साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड मूवी है, जो 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें सूर्या और बॉबी देओल हैं, जो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

गुजरात में कारसेवकों से भरी ट्रेन में आग लगाने की घटना पर आधारित यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसमें विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के साथ अभिषेक बच्चन काफी टाइम बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनका लुक काफी सराहा गया है।

धर्मा प्रोडक्शन की सफल फिल्म “धड़क” का सीक्वेल भी 22 नवंबर को रिलीज होगा। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!