फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को डंपर ने कुचला, 3 की मौके पर ही मौत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रक चालक ने फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। यह घटना रविवार रात करीब 12:30 बजे पुणे के वाघोली इलाके में हुई, जहां कई लोग फुटपाथ पर सो रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि केसनंद फाटा इलाके में कई लोग फुटपाथ पर सो रहे थे, जिनमें ज्यादातर मजदूर थे। रात के वक्त ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया, जिससे तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और यह जांच की जा रही है कि वह नशे की हालत में था या नहीं। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान वैभवी पवार (1), वैभव पवार (2) और विशाल पवार (22) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में घायल अन्य छह लोगों को सासून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!