MP शीतलहर की चपेट में, 24 जिलों में कोहरा, जाने अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

भोपाल। बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। शनिवार को बादल, कोहरा और सर्द हवाओं की वजह से राज्य के 14 शहर शीतलहर की चपेट में रहे। 24 जिलों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने रविवार (19 जनवरी) को एमपी के कई जिलों में कोहरा और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

MP में जेट स्ट्रीम हवाओं और ट्रफ लाइन का असर है। इससे दिन में सर्द हवाएं चल रही हैं। शनिवार को राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज हुआ। शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज हुआ।

इन शहरों में चली शीतहर

प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। एक से दो दिन में मौसम साफ हो जाएगा।। इसके बाद रात के पारा में गिरावट दर्ज होगी। सर्द हवाओं की वजह से आगर, राजगढ़, शाजापुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा और सतना में शीतलहर चली।

इन शहरों में कोल्ड डे का अलर्ट

आईएमडी ने रविवार को शाजापुर, सीहोर, रायसेन, रतलाम और सिंगरौली में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

वहीं, सोमवार (20 जनवरी) को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा छाया रहेगा।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से हवाओं के रूख में बदलाव हो रहा है। इससे दिन और रात के तापमान में पांच से छह डिग्री का उतार-चढ़ान बना है। इससे दिन तो कभी रात ठंडी हो रही है।

भोपाल में शुक्रवार को प्रदेश का दूसरा सबसे सर्द दिन था। शनिवार को दिन के पारा में 6.6 डिग्री का इजाफा हुआ। इससे ठंड से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री रहा।

पूर्व वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार, जनवरी में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इससे हवा में बदलाव हो रहा है। इसके प्रभाव से मौसम बदल रहा है। इस बार सर्दी रिकार्ड तोड़ रहा है। ठंड का असर फरवरी महीने में भी रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!