उत्तरी हवाओं से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी, पढ़ें IMD का अपडेट

भोपाल । मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल रहा है। जहां कुछ दिनों से बढ़े हुए तापमान के कारण गर्मी बढ़ गई थी, वहीं अब जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही सर्दी का असर भी वापस लौट आया है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

हवाओं से तापमान में गिरावट
भोपाल और अन्य शहरों में उत्तर-पूर्वी और जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान 5.2 डिग्री नीचे आ चुका है। इन हवाओं की वजह से दिन में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, और रात में तापमान और भी गिरने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश में ठंडी का असर
भोपाल, राजगढ़ और गुना में तापमान में गिरावट आई है। यहां दिन में हल्की ठंड महसूस हो रही है, और रात-सुबह के समय ठंड का असर और अधिक है। बीते कुछ दिनों में जहां गर्मी का असर था, अब सर्दी ने एक बार फिर दस्तक दी है। भोपाल और ग्वालियर संभाग में न्यूनतम तापमान में 2.3 से 3.5 डिग्री तक की गिरावट आई है।

तापमान के आंकड़े
मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जैसे शाजापुर में 7 डिग्री, अशोकनगर में 7.4 डिग्री, पचमढ़ी में 7.6 डिग्री और सीहोर में 8.4 डिग्री सेल्सियस।

ठंडी हवाओं का कारण
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। यह उत्तर भारत से गुजर चुका है, जिसके बाद पहाड़ी और उत्तर के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। अब वही ठंडी हवा मध्य प्रदेश की ओर आ रही है, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हो रही है। आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं के कारण मौसम और भी सर्द हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!