मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सातवीं कक्षा की एक छात्रा अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। छात्रा ने अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी बताते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं। उसने बताया कि आरोपी उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और गाली-गलौज भी कर रहे हैं।
परिवार पर जमीन हड़पने का दबाव
छात्रा के अनुसार, यह सब उनकी पारिवारिक जमीन पर अवैध कब्जा करने के इरादे से किया जा रहा है। उसने बताया कि दबंगों द्वारा उनके पिता को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। छात्रा ने कलेक्टर से अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भावुक अपील की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।