पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बलूचिस्तान में जश्न के बजाय भारी विरोध और हिंसा का माहौल रहा। बलूच अलगाववादी समूहों और स्थानीय लोगों ने 14 अगस्त को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया।
झंडा जलाकर किया विरोध
बलूचिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने सरेआम पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज जलाकर इस्लामाबाद की नीतियों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। महिलाओं ने भी इस विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पाकिस्तानी सेना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
हिंसा और हड़ताल का साया
स्वतंत्रता दिवस के दिन बलूचिस्तान में कई स्थानों पर बम धमाकों और पुलिस चौकियों को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आईं। पूरे क्षेत्र में शटर-डाउन हड़ताल के चलते जनजीवन प्रभावित रहा और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद आक्रोश थमता नहीं दिखा।