नीमच में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर ईदगाह क्षेत्र में चल रहे जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की है। कैंट थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में ऑटो में सवार होकर दबिश दी और मौके से 12 सटोरियों को रंगे हाथों दबोच लिया।
ऑटो से पहुंचकर की घेराबंदी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ईदगाह के पीछे अवैध जुआ चल रहा है। कार्रवाई को गोपनीय रखने के लिए टीम सादे कपड़ों में बंद ऑटो में सवार होकर मौके पर पहुंची और चारों तरफ से घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
भारी नकदी बरामद
पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के साथ 40,580 रुपये नकद जब्त किए हैं। पकड़े गए सभी 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।