भोपाल में होगा मंथन
मध्य प्रदेश को वर्ष 2047 तक समृद्ध बनाने के विजन के साथ 24 अगस्त को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में एक विशेष राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, जिसमें ‘वन इंस्टीट्यूट–वन प्रॉमिस’ की थीम पर राज्य की विकास प्राथमिकताओं को नई दिशा दी जाएगी।
130 संस्थानों के साथ साझेदारी
इस कॉन्क्लेव में आईआईटी, आईआईएम, एम्स और डीआरडीओ जैसे 130 से अधिक केंद्रीय और राज्य स्तरीय संस्थान शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार और इन प्रमुख संस्थानों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करना है, ताकि नवाचार और तकनीकी विशेषज्ञता के जरिए प्रदेश की विकास चुनौतियों का समाधान निकाला जा सके।