मध्य प्रदेश के गुना में शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के अनिवार्य प्रावधानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सैकड़ों शिक्षकों ने एक बैठक कर परीक्षा का फॉर्म न भरने का संकल्प लिया है और सरकार की नीतियों को अनुचित बताया है।
आंदोलन की रूपरेखा और नई समिति
विरोध को धार देने के लिए शिक्षकों ने 20 सदस्यीय एक समिति का गठन किया है। साथ ही, अपनी मांगों को मजबूती से रखने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की रणनीति तैयार की गई है।
वेतन और सेवा शर्तों पर भी जताई नाराजगी
TET के अलावा शिक्षकों ने क्रमोन्नति, एरियर भुगतान और रुके हुए वेतन जैसे लंबित मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया है। शिक्षकों का कहना है कि वे अपनी सेवा शर्तों से जुड़ी इन समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखेंगे।