दिल्ली से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 649 में मंगलवार सुबह एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सफर के दौरान यात्री को मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके बाद केबिन क्रू और पायलट ने तत्परता दिखाते हुए इंदौर एयरपोर्ट को मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दी।
समय पर मिली चिकित्सा सहायता
विमान के उतरने से पहले ही एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम पूरी तरह तैयार थी। सुबह 6:30 बजे फ्लाइट लैंड होते ही डॉक्टरों ने यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस के जरिए सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में जारी है इलाज
प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को इंदौर के बांठिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पायलट, क्रू मेंबर्स और एयरपोर्ट प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल के कारण यात्री को बिना देरी किए सही समय पर इलाज मिल सका, जिससे उनकी स्थिति नियंत्रण में है।