इंदौर क्राइम ब्रांच ने भू-माफिया मुख्तियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 4 करोड़ रुपये की संपत्ति को सील कर दिया है। आरोपी पर जमीन पर अवैध कब्जा करने और मालिकों से वसूली करने के गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते पुलिस ने यह कदम उठाया है।
35 मामलों का आरोपी है मुख्तियार
पुलिस के अनुसार, मुख्तियार के खिलाफ अब तक करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जेल से छूटने के बाद भी लगातार जमीनों पर कब्जा करने और अवैध वसूली जैसी वारदातों में संलिप्त था।
सात संपत्तियों पर चला पुलिस का डंडा
जांच के दौरान पुलिस ने मुख्तियार द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गई सात संपत्तियों को चिन्हित कर सील किया है। फिलहाल पुलिस नगर निगम और राजस्व विभाग के साथ मिलकर इन संपत्तियों के वैध दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।