तिब्बत सीमा से सटे नेपाल के रसुवा जिले में ग्लेशियर फटने के कारण भीषण बाढ़ आ गई है। इस आपदा ने स्याफ्रूबेसी और टिमुरे जैसे इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बाढ़ के साथ कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बह गए हैं।
राहत और बचाव कार्य जारी
बाढ़ में लगभग 1000 लोगों के बहने की प्रारंभिक सूचना मिली है, हालांकि प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। नेपाल सरकार ने स्थिति को देखते हुए सेना, पुलिस और राहत दलों को तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया है।
भारत में सतर्कता
भोटे कोशी नदी, जो तिब्बत से निकलती है, का जलस्तर बढ़ने से भारत की गंडक नदी पर भी असर पड़ सकता है। प्रशासन ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि जल प्रवाह का सीधा असर बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच सकता है।