बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। रंगपुर में एक शिक्षक और उनके परिवार की निर्मम हत्या के मामले ने अभी तूल पकड़ा ही था कि अब चांदपुर से एक हिंदू परिवार के रहस्यमय ढंग से गायब होने की खबर ने सनसनी फैला दी है।
चांदपुर से व्यवसायी का परिवार लापता
लापता हुए लोगों में स्थानीय व्यवसायी पिंटू दास, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे शामिल हैं। ‘एसके शिल्पालय’ के मालिक के अचानक गायब होने से इलाके में डर का माहौल है और प्रशासन पर सुरक्षा के कड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
हिंसा और असुरक्षा का बढ़ता दायरा
रंगपुर में गणपति चक्रवर्ती और उनके परिवार की हत्या के बाद से ही अल्पसंख्यकों में दहशत है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने बांग्लादेश में रह रहे हिंदू परिवारों के भविष्य को लेकर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।