देवास में भारी बारिश के बीच अंडरब्रिज में पानी में फंसी स्कूल वैन का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं स्कूल संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
लापरवाही का मामला
सिविल लाइन क्षेत्र के अंडरब्रिज में सुरक्षा स्टॉपर हटाकर वैन ले जाने के बाद वाहन पानी में बंद हो गया था, जिसके बाद ड्राइवर बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी के सहारे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रशासन ने सभी स्कूलों को वाहनों की फिटनेस, परमिट और चालकों के पुलिस सत्यापन को अनिवार्य रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। भविष्य में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।