भोपाल में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। अरेरा हिल्स स्थित जोनल ऑफिस के बाहर जुटे बैंककर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
पांच दिन कार्यदिवस की प्रमुख मांग
बैंक कर्मचारी लंबे समय से बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि कार्य के बढ़ते दबाव के बीच मार्च 2024 में हुए वेतन समझौते के तहत इस पर सहमति बनी थी, जिसे अब तक लागू नहीं किया गया है।
PLI योजना और अन्य विवाद
प्रदर्शनकारियों ने परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना को एकतरफा बताते हुए इसमें तत्काल बदलाव की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन को प्रोत्साहन और अन्य लंबित समस्याओं पर यूनियनों के साथ स्पष्ट संवाद स्थापित करना चाहिए ताकि बैंकिंग सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।