प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे। यहां राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रोटोकॉल से हटकर खुद एयरपोर्ट पहुंचकर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गले लगाकर अपनी मित्रता का संदेश दिया।
एक ही कार में सवार होकर निकले नेता
एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में बैठकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। यह दृश्य दोनों देशों के बीच के मजबूत व्यक्तिगत और कूटनीतिक संबंधों को दर्शाता है।
रणनीतिक साझेदारी पर होगी विस्तृत चर्चा
इस दौरे के दौरान व्यापार, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा और यूरेनियम जैसे छह प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। उम्मीद है कि इन वार्ताओं से द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई मिलेगी।