ग्वालियर: सोशल मीडिया पर हथियारों का भौकाल दिखाने वाले 12 गिरफ्तार

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 31, 2026

ग्वालियर पुलिस ने ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 12 अवैध हथियार भी बरामद किए हैं, जो रील और डीपी के जरिए अपना रसूख दिखाने की कोशिश कर रहे थे।

साइबर सेल की मदद से हुई कार्रवाई

पुलिस ने सोशल मीडिया एकाउंट्स की निगरानी के लिए साइबर और आईटी सेल की विशेष टीम बनाई थी, जिसने इन आरोपियों की पहचान कर उनके ठिकानों का पता लगाया। पकड़े गए सभी आरोपी 20 से 25 वर्ष के हैं और उन पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसपी की सख्त चेतावनी

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई लाइसेंसी हथियार का गलत इस्तेमाल या प्रदर्शन करता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।